"Website" : meero.com वेब डोमेन को दर्शाता है।
"Clients" : Meero प्रस्ताव के लिए सब्स्क्राइब किये पेशेवर और व्यक्तिगत व्यक्तियों को दिखाता है।
"Media" का अर्थ किसी भी प्रकार का औडियो और/या वीडियो सामग्री है जो ग्राहक तो Meero डिलीवर करती है। Media का प्रयोग कोई वस्तु या ग्राहक को सेवा का प्रचार करने के लिए उपयोग किया जाता है।
"Shoot" : Meero द्वारा उनके ग्राहकों को डिलीवर करने वाले Media को दिखाता है। इसमें फ़ोटोग्राफ, वीडियो, इत्यादि ... सम्मिलित हो सकते हैं।
"Services" : वैबसाइट और API (नीचे परिभाषित) के माध्यम से Meero शूटों की ग्राहक के लिए व्यवस्था और डिलिवरी को दिखाता है।
"Profile" : उनके लॉग-इन विवरणों का प्रयोग करते हुई साइन करते समय सब वेब पृष्ठों को दृष्टिगोचर करवाता है। शूट ऑर्डर करने के लिए, शूट के Media को दृष्टिगोचर और सेवाओं के लिए भुगतान करने के लिए Profile आवश्यक है।
"Account" : प्रोफ़ाइल पर उपलब्ध ग्राहक की सम्पूर्ण जानकारी को दिखाता है।
"Product" : ऑनलाइन पर ऑर्डर कर के Meero से क्रय किये जा सकने वाले सम्पूर्ण Media को दिखाता है।
"Destination" : ग्राहक द्वारा Shoot/Media की उपयोग स्थिति को दिखाता है।
"Users" : वैबसाइट तक पहुंच प्राप्त व्यक्तियों को दर्शाता है।
"Order" : एक ग्राहक द्वारा शूट की बुकिंग दर्शाता है।
API : कंपनी द्वारा विकसित सेवाओं तक पहुंच मोड को एक वैबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या अन्य प्रकार के डिजिटल माध्यम पर प्रदर्शित करने के लिए दर्शाता है। एक API स्पष्ट रूप से सीमित कम्प्यूटिंग फ्रंट है जिसमें से एक इंटरनेट वैबसाइट किसी अन्य इंटरनेट वैबसाइट को स्वचालित कॉलों के माध्यम से सेवायें ऑफर कर सकती है।
Meero ने किसी भी समय, किसी भी कारण और बिना किसी पूर्व चेतावनी के अपनी (निम्न) शर्तों और नियमों में संशोधन का अधिकार सुरक्षित रखा है। ये संशोधन नए नियमों और शर्तों के प्रकाशन के तुरंत पश्चात लागू होंगे।
उनको लगातार पढ़ते रहने का उत्तरदायित्व ग्राहकों पर है क्योंकि उनके द्वारा प्लेटफॉर्म के उपयोग में निरंतरता किसी भी संशोधन के लिए उनकी स्वीकृति दर्शाती है। यदि किसी भी समय ग्राहक नियमों और शर्तों से सहमत नहीं होता है तो उनके द्वारा प्लेटफॉर्म का किसी भी प्रकार का उपयोग तुरंत प्रभाव से समाप्त होना हो जायेगा।
Meero कंपनी व्यक्तियों या व्यवसायियों को किसी भी प्रकार के संपत्ति का फ़ोटो शूट बुक या प्लान और प्रचार करने के लिए संपत्तियों के फ़ोटोग्राफ क्रय करने हेतु वैबसाइट की पहुंच सुनिश्चित करवाने वाले प्लेटफॉर्म का प्रयोग करती है।
इन प्रचलित शर्तों और नियमों का उद्देश्य फ़ोटोग्राफर को बुक करने और फ़ोटो शूट क्रय करने की नियम और शर्तों के साथ-साथ संबन्धित पक्षों के अधिकार और उत्तरदायित्व परिभाषित करना होता है।
उन्हें किसी भी समय एक वैबसाइट के मुखपृष्ठ के नीचे की ओर दिये सीधे लिंक के माध्यम से पहुंचा व प्रिंट किया जा सकता है।
वे पक्षों के मध्य वैबसाइट के माध्यम से किए गए सब लेन-देनों को बिना प्रतिबन्ध या कानूनी रोक के पूरा सौदा वर्णित और लागू करती हैं।
Meero द्वारा साइट का संचालन € 13,099 की शेयर पूंजी के साथ एक सरलीकृत संयुक्त स्टॉक कंपनी, पेरिस ट्रेड अँड कंपनीस रजिस्टर में नंबर 800 523 664 के तहत पंजीकृत है व इसका प्रधान कार्यालय 3 rue des Renaudes - 75017 पेरिस (इसके बाद : «Meero») पर स्थित है।
किसी भी प्रकार के दावों के संबंध में, Meero को निम्न पते पर संपर्क किया जा सकता है:
पता: 28 Rue d'hauteville - 75010 पेरिस
फ़ोन: +33 1 76 31 00 52
ईमेल पता contact@meero.com
निम्न को साइट और सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध है:
सभी वास्तविक व्यक्तियों के लिए वर्तमान नियमों और शर्तों के लिए पूर्ण कानूनी क्षमता उपलब्ध है। किसी भी गैर-सक्षम वास्तविक व्यक्ति को केवल अपने कानूनी प्रतिनिधि की सहमति से ही वेबसाइट और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त है।
किसी भी कानूनी रूप से अनुबंध करने में सक्षम कानूनी व्यक्ति को जो किसी अन्य कानूनी व्यक्ति के पक्ष में या उसके लिये किसी वास्तविक व्यक्ति मे माध्यम से कार्य कर रहा हो
साइट एवं सेवाएं अपनी गतिविधि के अंतर्गत और व्यक्तिगत उपयोग के लिए स्वयं के लिए कार्य कर रहे पेशेवरों के लिए हैं। वस्तुओं की फ़ोटोग्राफी के लिए सब आवश्यक अनुमतियाँ किसी फ़ोटोग्राफर को देने से पूर्व अनिवार्य रूप से "ग्राहकों" को प्रदान करनी होंगी।
वर्तमान सामान्य शर्तों का स्वीकरण एक चैक बॉक्स के माध्यम से ऑर्डर के पुष्टि के समय, अनुच्छेद 7.1 में वर्णित है।
यह समझौता केवल पूरा और समूचा हो सकता है। सारी सदस्यता इनवैलिड मानी गई है।
इन नियमों और शर्तों के अधीन कार्य करना अस्वीकार करने वाले ग्राहक को वैबसाइट तक पहुँच या सेवाओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इन नियमों और शर्तों को स्वीकार करने से ग्राहक मानता है कि ग्राहक को बिना किसी नोटिस दिये Meero इन्हें संशोधित, रद्द, अपडेट, पुनर्निर्माण कर सकता है या प्लेटफॉर्म तक पहुंच सीमित कर सकता है।
सेवाओ तक पहुंच के लिए यह आवश्यक है कि ग्राहक देय उद्देश्य के लिए प्रस्तुत फॉर्म को पूरा करके साइट पर पंजीकरण करवाये। ग्राहक को अनिवार्य रूप से इंकित जानकारी प्रदान करनी होगी। विशेषत: उन्हें यह इंकित करना होगा कि वे पेशेवर है या एक आम व्यक्ति।
पंजीकरण करवाते समय ग्राहक को किसी भी समय संशोधित किये जा सकने वाले उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड का चयन करना होगा।
किसी भी अपूर्ण पंजीकरण को विधिमान्य नहीं बनाया जायेगा।
ग्राहक के नाम पर पंजीकरण स्वत: एक खाता (इसके बाद "खाता") खोल देता है जिससे उन्हें व्यक्तिगत स्थान तक पहुँच मिलती है और वह Meero द्वारा प्रस्तुत अति उपयुक्त संसाधनो और तकनीको की संरचना और कार्यविधियों के अनुसार उपयोग का प्रबंधन कर पाते हैं।
ग्राहक गारंटी देता है कि उसके द्वारा प्रस्तुत पंजीकरण फॉर्म में दी गई जानकारी उचित, अप-टू-डेट व सत्य है और गलतफहमी पैदा करने वाली नहीं है। ग्राहक अपने व्यक्तिगत स्थान में बदलाव की स्थिति में इस जानकारी को अपडेट करना स्वीकार करता/करती है ताकि वह सदैव उपरोक्त मानदंड के अनुकूल रहे।
ग्राहक को सूचित किया जाता है और वह सहमत है कि उनके द्वारा अपने खाते को तैयार या अपडेट करना उनकी पहचान का एक निश्चित प्रमाण है। ग्राहक द्वारा दर्ज की गई जानकारी उनके द्वारा पुष्टि के पश्चात तुरंत ही दर्ज कर ली जाती है।
एक खाता खोलने से आप सहमति प्रदान करते/करती हैं कि आपके द्वारा सेवाओं के उपयोग से जाग्रत व्यवसाय के सामान्य परिचालन के लिए Meero आपको SMS या जानकारी ईमेल भेज सकता है।
किसी भी समय अपने लॉग-इन और पासवर्ड से स्वयं की पहचान करवा कर ग्राहक अपने व्यक्तिगत स्थान तक पहुंच पा सकते हैं।
ग्राहक अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के गोपनियता बनाये रखने के लिए भी स्वयं उत्तरदायी है। यदि किसी ग्राहक के संज्ञान में आता है कि उनका खाता बिना उसकी सूचना के प्रयोग किया गया है तो उसे उपरोक्त अनुच्छेद 2 में दिये पते पर तुरन्त संपर्क करना चाहिये। वे ऐसे मामलों में Meero द्वारा उपयुक्त कदम उठाने के अधिकार को स्वीकार करते हैं।
अपने पूर्ण दायित्व के अंतर्गत ग्राहक को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रद्त सेवाओं से लाभ उठाने का अवसर भी प्राप्त है।
ग्राहक स्वीकार करते हैं कि उपयोगकर्ताओं द्वारा सब सेवाओं का उपयोग ग्राहक द्वारा अनुमत है।
इन उपयोगकर्ताओं द्वारा सेवाओं के किसी दुरूपयोग के प्रति Meero का कोई दायित्व नहीं होगा।
सेवायें ग्राहक को शूट बुक करने की अनुमति देती हैं : ऑर्डर
अपने खाते के माध्यम से साइट पर ऑर्डर देकर ग्राहक को सेवाओं तक पहुंच प्राप्त होती है।
ऑर्डर देने के लिये ग्राहक को, निम्न विवरण सहित, फॉर्म पूरा करना होगा :
ऑर्डर की पुष्टि और भुगतान करने से पूर्व, साइट पर उपलब्ध सारांश का प्रयोग करके ग्राहक ऑर्डर की विशेषताएं चैक कर सकता है। इस पड़ाव पर वह अपना ऑर्डर ठीक और/या संशोधित कर सकता है।
ऑर्डर का पुष्टीकरण और सामान्य शर्तों के स्वीकरण के पश्चात, ग्राहक को निम्न अनुच्छेद 8 में वर्णित नियमों और शर्तों के तहत ग्राहक को भुगतान करना होगा।
ग्राहक यह भी स्वीकार करता है कि वह शूट के उद्देश्य के अनुसार वैध जानकारी प्रदान करेगा। अन्यथा, Meero द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में भिन्नता दूर किये बिना ग्राहक Media प्राप्त नहीं कर पायेगा। शूट की बिलिंग करते समय Meero के पास अतिरिक्त जुर्माना लगाने का अधिकार सुरक्षित है।
ऑर्डर का भुगतान करने के पश्चात Meero ग्राहक को ऑर्डर की पुष्टि करेगा।
तत्पश्चात ग्राहक को सुनिश्चित करना होगा कि ऑर्डर देते समय उनके द्वारा दी गई जानकारी या खाते के अपडेट उचित है और वे उनको ऑर्डर पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त करने की अनुमति देते हैं। रसीद की नामौजूदगी में ग्राहक को अनुच्छेद 2 में दिये गये पते पर Meero से संपर्क करना होगा।
Meero का कोई भी ऑर्डर रद्द या स्थगित करने का अधिकार सुरक्षित है।
यदि Meero ऑर्डर रद्द करता है तो यह ग्राहक को फ़ोन और/या ईमेल से सूचित करेगा और मांग के अनुसार ऑर्डर राशि का क्रेडिट ऑफर करेगा या ग्राहक द्वारा स्वीकृत किसी अन्य तिथि के लिये ऑर्डर स्थगित करेगा।
निम्न परिस्थितियों में (ग्राहक के साथ अनुबंधित विशेष परिस्थितियों के अतिरिक्त) ग्राहक के पास ऑर्डर को रद्द या स्थगित करने का विकल्प है ।
शूट की तिथि से 24 घंटे से पहले ऑर्डर को रद्द या स्थगित करने की परिस्थिति में ग्राहक को ऑर्डर राशि के बराबर क्रेडिट प्राप्त होगा।
शूट की तिथि से 24 घंटे के भीतर ऑर्डर को रद्द या स्थगित करने की परिस्थिति में ग्राहक से ऑर्डर राशि का 50% का जुर्माना वसूला जायेगा। (ग्राहक के साथ अनुबंधित विशेष परिस्थितियों के अतिरिक्त)
उपयुक्त विधि के माध्यम से Meero इस रद्द या स्थगित करने के संदेश की पावती प्रदान करेगा।
शूट से 2 घंटे के भीतर ऑर्डर को रद्द करने, और यदि ऑर्डर का भुगतान पहले ही कर दिया गया है, तो ऑर्डर की राशि यथासंभव शिघ्रातिशीघ्र ग्राहक के भुगतान किये जाने वाले बैंक खाते में धन-वापसी कर दी जाएगी।
ऑर्डर पुष्टीकरण में वर्णित विवरणों के अनुसार, ग्राहक के निर्देशानुसार Meero द्वारा चयनित फ़ोटोग्राफर नियत तिथि और समय पर शूट करने के लिए उपस्थित होगा।
ऑर्डर पुष्टीकरण में वर्णित विवरणों के अनुसार, ग्राहक के निर्देशानुसार Meero द्वारा चयनित फ़ोटोग्राफर ऑर्डर में सहमत की गई तिथि और समय पर शूट करने के लिए उपस्थित होगा।
शूट के समय से 48 घंटो की समय-सीमा के भीतर ग्राहक तो उनके प्रोफ़ाइल पर शूट किया गया Media उपलब्ध करवा दिया जायेगा।
Meero ग्राहक को उनके खाते में Media की उपलब्धता के संदर्भ में एक ईमेल भेजेगा।
ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार Media की संख्या चयन कर सकता है। ग्राहक द्वारा चयनित उत्पाद के आधार पर Media की संख्या भिन्न हो सकती है।
उनके खाते पर उपलब्धता के अतिरिक्त, ग्राहक अतिरिक्त Media भी क्रय कर सकते हैं।
पेपर, CD ROM या USB ड्राइव पर कोई Media डिलीवर नहीं किया जायेगा।
चयनित Media ग्राहक के प्रोफ़ाइल पर प्रोफ़ाइल की मान्यता तिथि तक डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध, पहुंचने योग्य और तैयार हैं, अर्थात जब तक ग्राहक अनुच्छेद 19 में वर्णित शर्तों के अनुसार सेवा प्राप्ति के लिए किये गए पंजीकरण हटाने का निर्णय नहीं लेता है।
साइट पर बनाने की उपलब्ध अवधि के दौरान ग्राहक अपने संसाधनों से क्रय किए गए Media की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाता है।
ग्राहक समझते हैं कि उन्हें उनके खाते की बंद अवधि के दौरान किसी आदेशित Media तक पहुँच प्राप्त नहीं होगी और Meero द्वारा कोई कॉपी प्रदान नहीं की जायेगी।
उपरोक्त समय-सीमा के भीतर डिलिवरी के उत्तरदायित्व के उल्लंघन की स्थिति में यदि ग्राहक अनुच्छेद 2 में वर्णित संपर्क पते पर मेल के माध्यम से शूट के पूरा होने के चार (4) दिनों के भीतर मांग करता है, तो Meero ग्राहक को आदेशित उत्पाद की 10% राशि लौटाने के लिए सहमत है।
ग्राहक की धन-वापसी मांग में निम्न जानकारी सम्मिलित होनी चाहिये :
ग्राहक द्वारा इन शर्तों का पालन करने पर Meero ग्राहक को भुगतान करते समय प्रयोग किए गए ग्राहक के बैंक खाते में यथासंभव शिघ्रातिशीघ्र और अधिकतम भुगतान की मांग प्राप्ति के सात (7) दिनों के भीतर, धन क्रेडिट करने के लिए सहमत है। Meero ग्राहक द्वारा धन-वापसी की मांग के अड़तालीस (48) घंटों मे भीतर Media डिलीवरी के लिए भी सहमत है।
किसी ऑर्डर के कार्यान्वयन के दौरान Meero ग्राहकों को वह उत्पाद ऑफर करता है जिनकी विशेषताओं का विवरण वैबसाइट पर दिया गया है।
उत्पादों के मूल्य में फ़ोटो शूट का कार्यान्वयन और Media का क्रय सम्मिलित है।
क्रय के दौरान वैबसाइट पर वर्णित यूनिट मूल्य पर ग्राहक अनुच्छेद 8.2 में वर्णित तौर-तरीको के अंतर्गत अतिरिक्त Media भी क्रय कर सकता है।
यदि किसी अन्य प्रकार से नहीं वर्णन किया जाता तो इंकित मूल्य बिना करों के यूरो में होगा, और सब कर सम्मिलित होंगे।
अपने निर्णय और नियमों एवं शर्तों के अंतर्गत, जिनका वह एकमात्र निर्णायक होगा, Meero का प्रचार संबंधी प्रस्ताव ऑफर करने और मूल्यों में कमी करने का अधिकार सुरक्षित है।
Meero का ग्राहक को कई उत्पादों के समूह बनाने सहित एक पैक प्रस्तुत करने का अधिकार भी सुरक्षित है। इस मामले में, पैक में उपलब्ध सारे उत्पादों का उपयोग न करने की स्थिति में भी ग्राहक पैक का पूरा मूल्य देने को सहमत होंगे।
विवेकानुसार वर्णित मूल्य किसी भी समय परिवर्तित किए जा सकते हैं।
ऑर्डर करने वाले दिन का प्रचलित मूल्य, लागू होने वाला मूल्य होगा।
ऑर्डर करते समय या अतिरिक्त Media क्रय करते समय, लागू होने वाले मूल्यों का संज्ञान लेने का दायित्व ग्राहक का होगा।
केवल विशेष परिस्थितियों के अंतर्गत Meero के निर्णय के अतिरिक्त, ऑर्डर की पुष्टि के दौरान उत्पाद का भुगतान देय होगा।
अतिरिक्त Media का भुगतान साइट पर क्रय के समय पर देय होगा।
सुरक्षित भुगतान सेवा प्रदाता के माध्यम से बैंक कार्ड या SEPA हस्तांतरण का प्रयोग करके भुगतान ऑनलाइन किए जाते हैं।
ग्राहक IBAN प्रस्तुत करके और भुगतान की पुष्टि करके अनुमत करता है :
Meero और Stripe, Meero का भुगतान सेवा प्रदाता, बैंक को डेबिट करने के निर्देश भेजेगा और Meero के निर्देशानुसार बैंक खाते में डेबिट करेगा।
इसके अतिरिक्त, उनके साथ किए गए अनुबंध में वर्णित शर्तों के अनुसार वे अपने बैंक से प्रतिपूर्ति के पात्र होंगे। प्रतिपूर्ति के मांग उनके खाते में डेबिट होने की तिथि से 8 सप्ताहों के भीतर करनी होगी।
ग्राहक दोनों प्रकार से भुगतान करने की विधिओं का पंजीकरण कर सकता है। Meero उन जानकारीयों को स्टोर नहीं करेगा, जो केवल Stripe, भुगतान सेवा प्रदाता, द्वारा स्टोर की जाती है।
Meero एक समर्पित स्थान पर ग्राहक के खाते पर एक बिल भेजेगा।
पेशेवरों को भुगतान की सुविधा है :
अपने ऑर्डर के भुगतान से पूर्व, पेशेवर ग्राहक को अपने खाते पर मासिक बिल प्रणाली को एक्टिवेट करना होगा।
निम्न स्थितियों में ऑनलाइन भुगतान देय होगा :
सुरक्षित भुगतान सेवा प्रदाता के माध्यम से क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट हस्तांतरण
ग्राहक IBAN प्रस्तुत करके और भुगतान की पुष्टि करके अनुमत करता है :
ग्राहक को दोनों भुगतान विधिओं से सेव करने का अधिकार है। Meero उन जानकारीयों को स्टोर न करने के लिये प्रतिबद्द है, जो केवल Stripe, भुगतान सेवा प्रदाता, द्वारा स्टोर की जाती है।
जब ग्राहक एक मासिक बिल का चयन करता है, तो वह बिल प्राप्ति पर बिलों पर वर्णित युक्तियों में से किसी एक युक्ति से भुगतान करता है।
चैक से भुगतान की स्थिति में, Meero द्वारा सेवा केवल चैक भुनाये जाने के पश्चात ही दी जायेगी।
ग्राहक स्पष्ट तौर पर सहमत है कि उनके और Meero के मध्य भुगतान के सब दायित्व, जिन पर उनके अमल एवं राशि पर कोई चर्चा नहीं होगी, उनके मध्य आधिकारिक तौर पर और बिना औपचारिकता के पूरे किये जायेगे चाहे भुगतान की कानूनी शर्तें पूरी की गई हो या नहीं।
ऐसा होने पर भी, इस भुगतान से पक्ष अपने लेखांकन दायित्वों, विशेषत: बिलों की प्रस्तुति होने पर, से मुक्त नहीं होंगे।
ग्राहक सहमत है कि Meero को चयनित भुगतान प्रणाली का उपयोग करने की आवश्यक अनुमति है।
ग्राहक को सूचित किया जाता है और वह स्पष्ट तौर पर सहमत है कि देय राशि का नियत तिथि को पूरे या आंशिक भुगतान में किसी प्रकार की देरी होने के कारण, "Sanction of the breaches" अनुच्छेद के प्रावधानों की क्षति और बिना पूर्व सूचना के स्वचालित रूप से :
मूल्य के पूरी प्राप्ति तक विक्रय किये गए Media का पूरा स्वामित्व Meero का होगा
साइट मे माध्यम से Reportage और Media वित्तीय लेन-देन मे संदर्भ में इन सामान्य शर्तों का कार्यान्वयन साइट पर French Monetary and Financial Code के अनुच्छेद 521-2 और seq. बे-रोकटोक और सुरक्षित चलाने के लिये इंकित किसी भुगतान सेवा प्रदाता को सौंपा जाता है।
वित्तीय लेन-देन के कार्यान्वयन के संदर्भ में ग्राहक उक्त सेवा प्रदाता से, साइट पर पंजीकरण करते समय चैक-बॉक्सों मे माध्यम से, उनकी सामान्य नियमों और शर्तों को स्वीकार करते हुए, सीधा अनुबंध करते हैं।
Meero उपरोक्त भुगतान सेवा प्रदाता के एकमात्र उत्तरदायित्व के अंतर्गत कार्यान्वित लेन-देनो के कार्यवाहियों में हस्तक्षेप नहीं करता है। वे ग्राहकों के बैंक विवरणों से परिचित नहीं हैं।
Meero, जिसका प्रधान कार्यालय फ्रांस में स्थित है, पूरी तरह से यूरो में कार्य करता है।
उपयोगकर्ता का बैंक खाता किसी अन्य मुद्रा में होने की स्थिति में Meero द्वारा दोनों, संबन्धित मुद्रा और यूरो, में मध्य मुद्रा रूपांतरण हेतु Boursorama विनिमय केंद्र की भुगतान के समय प्रचलित दर का प्रयोग करेगा।
यदि Boursorama पर मुद्रा और यूरो के मध्य विनिमय दर उपलब्ध नहीं है तो Meero देय राशि को यूरो में हस्तांतरण के लिये बाध्य होगा, जिस कारण फ़ोटोग्राफर के बैंक के रूपांतरण शुल्क का व्यय फ़ोटोग्राफर को वहन करना होगा।
इस अनुच्छेद के प्रावधान व्यक्तिगत ग्राहकों के लिये सुरक्षित हैं जो स्वयं की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिये सेवाओं का उपयोग करते हैं।
केवल सेवा पूरी होने की स्थिति के अतिरिक्त, ऑर्डर पुष्टीकरण तिथि से ग्राहक को चौदह (14) दिनों के भीतर संबंध-विच्छेद करने का अधिकार होगा। वे इंकित अवधि की समय-सीमा समाप्ती से पूर्व अनुच्छेद 2 में वर्णित संपर्क पते पर Meero को परिशिष्ट 1 में संलग्न संबंध-विच्छेद फॉर्म पूरा करने के पश्चात या बिना किसी अस्पष्टता के कोई अन्य रद्द करती घोषणा, भेज कर इस अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इस अवधि की समाप्ती से पूर्व किसी फ़ोटो शूट से लाभ उठाने के लिये, ग्राहक को इस कारण और शूट की तिथि से पूर्व, स्पष्ट तौर पर अपने संबंध-विच्छेद के अधिकार का प्रयोग करना होगा। ऐसा करने के लिये उन्हें Meero को परिशिष्ट 2 में संलग्न संबंध-विच्छेद फॉर्म भेजना होगा या बिना किसी अस्पष्टता के कोई अन्य संबंध-विच्छेद करती घोषणा भेजनी होगी।
जब संबंध-विच्छेद का अधिकार का प्रयोग समयावधि के समाप्त होने से उपरोक्त चौदह (14) दिनों की अवधि समाप्ती से पूर्व किया जाता है, तो ग्राहक से संभवत: प्राप्त राशि अड़तालीस (48) घंटों के भीतर लौटा दी जायेगी।
ग्राहक निम्न को मानता व उससे सहमत है :
ग्राहक अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में इस जानकारी तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।
यहां दिये गए अन्य उत्तरदायित्वों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, ग्राहक निम्न उत्तरदायित्वों को निभाने के लिए सहमति व्यक्ति करता है :
सेवा के प्रयोग करते समय, ग्राहक लागू होने वाले क़ानूनों और नियमों का आदर और किसी भी अधिकार, तृत्य पक्ष या सार्वजनिक व्यवस्था का उलंघन न करने का वचन देता है।
वे सभी प्रशासनिक, राजकोषीय और / या सामाजिक दायित्वों को पूरा करने और सेवायें क्रय करते समय लागू होने वाले किसी भी प्रकार के योगदान या करों के प्रति एकमात्र उत्तरदायी पक्ष होते हैं। इस मामले में Meero पर किसी भी परिस्थिति में कोई दायित्व नहीं होगा।
ग्राहक वैबसाइट पर वर्णित सब विशेषताओं और अवरोधों, विशेषत: सब सेवाओं के संबंध में तकनीकी पहलुओं, को पढ़ना एवं समझना स्वीकार करता है। सेवाओं का प्रयोग करने का एकमात्र उत्तरदायित्व ग्राहक का है।
सेवाओं का दृढ़ता से निजी उपयोग करने के लिए ग्राहक सहमत है। इसलिए उन्हें अपने अधिकारों या दायित्वों को किसी भी प्रकार से किसी अन्य तृतीय पक्ष को सौंपने, देने या स्थानांतरित करने से वर्जित किया जाता है।
ग्राहक Meero को किसी भी प्रकार की जानकारी या आंकड़ों को यथार्थ, संशोधित और नेकनीयत से प्रस्तुत करने हेतु प्रतिबद्द है। उपरोक्त मानदंड का सदैव आदर सुनिश्चित करने हेतु ग्राहक इस जानकारी को निरंतर रूप से संशोधित करने के लिए प्रतिबद्द है।
सेवाओं का उचित कार्यान्वयन करने हेतु Meero को सब आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए ग्राहक प्रतिबद्द है। आम तौर पर, वर्तमान सेवा के उचित कार्यान्वयन के लिए ग्राहक Meero के साथ सक्रियता से सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेवाओं के उपयोग का एकमात्र दायित्व ग्राहक पर है। ऑर्डर करने से पूर्व अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं की उपयुक्तता सुनिश्चित करने का दायित्व उनका होगा।
ग्राहक को अपनी प्रोफ़ाइल पर जानकारी और क्रय किये गए Media को सेव करने हेतु आवश्यक कदम उठाने होंगे क्योंकि Meero ग्राहक को दूसरी कॉपी प्रदान नहीं करेगा।
ग्राहक तो सूचित किया जाता है और वह समझता है कि सेवाओं के अनुप्रयोग हेतु एक इंटरनेट कनैक्शन की आवश्यकता होती है और उस पर ग्राहक के एकमात्र दायित्व के तहत सेवाओं की गुणवत्ता इस कनैक्शन पर सीधे आधारित होती है।
ग्राहक उन सभी दावों, कार्यवाहियों और / या आरोपों के विरुद्ध Meero को मुक्त करता है जो इन नियमों और शर्तों के तहत ग्राहक के किसी दायित्व या आश्वासन के उल्लंघन के परिणामस्वरूप Meero को प्रभावित कर सकते हैं।
वे Meero द्वारा सहन की गई किसी भी क्षति की भरपाई और सभी शुल्क, खर्चे और/या दंड का भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
निम्न उद्देश्यों के लिए सेवाओं का उपयोग दृढ़तापूर्वक प्रतिबंधित है :
ग्राहक को वैबसाइट की अवधारणा, तकनीकियों या अन्य तत्व को स्वयं या किसी तृतीय पक्षों के कार्यों के लिए कॉपी और/या गबन करने की दृढ़तापूर्वक मनाही है।
निम्न के लिए दृढ़तापूर्वक मनाही है :
सेवाओं की सम्पूर्ण या आंशिक पहुँच और आयोजित और/या साझा की गई जानकारी का मुद्रीकरण, बिक्री या देना।
किसी ग्राहक द्वारा इन नियमों और शर्तों के उल्लंघन या, आम तौर पर, प्रचलित क़ानूनों और अधिनियमों के किसी खंडन के स्थिति में Meero का निम्न सहित कोई भी अन्य उचित कार्यवाही करने का अधिकार सुरक्षित है :
ग्राहक द्वारा नियमों और शर्तों के अंतर्गत आवश्यक उत्तरदायित्वों के दुराचार की स्थिति में उनको अपनी प्रोफ़ाइल और सम्पूर्ण या आंशिक सेवाओं तक पहुँच को रद्द करने का Meero का अधिकार सुरक्षित है।
Meero द्वारा प्राप्ति की पावती के साथ पंजीकृत पत्र भेजने की तिथि से रद्दता प्रभावकारी हो जायेगी।
इसमें बिना पूर्व चेतावनी या वर्तमान नियमों एवं शर्तों के अन्य एप्लिकेशनों में अन्य संभावित परिणामों की क्षति के उत्तरदायित्व के स्वचालित रूप से ग्राहक की प्रोफ़ाइल का मिटाना सम्मिलित है।
आपेक्षित उत्तरदायित्वों के कारण अपनी सेवाओं को कर्मठता और उपयुक्त नियमों के अधीन प्रदान करने के लिए Meero प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, ग्राहको द्वारा माने गए किसी उत्तरदायित्व, व जिनसे वे स्पष्ट रूप से सहमत हैं, के परिणाम के लिए Meero बाध्य नहीं है।
ग्राहक के खाते में उपलब्ध जानकारी के नष्ट होने के स्थिति में Meero किसी भी प्रकार के उत्तरदायित्व से इंकार करता है। ग्राहक को सब जानकारियों की कॉपी सेव करनी चाहिए और वह उनके नष्ट होने के स्थिति में क्षतिपूर्ति का कोई दावा नहीं कर सकता है।
निम्न के लिए ग्राहक को Meero की कोई गारंटी नहीं है :
किसी भी हालत में, इस समझौते के तहत Meero की देनदारी स्पष्ट रूप से ग्राहक, जो वह व्यक्तिगत रूप से स्वयं के कार्यों के लिए सेवाओं का उपयोग करता है, द्वारा उठाए गए प्रमाणित प्रत्यक्ष नुकसान तक सीमित होगी।
Meero पेशेवर ग्राहकों को प्रद्त सेवाओं के उपयोग करते समय उत्पन्न हुए किसी भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, सामग्री, पेशेवर, वित्तीय या नैतिक नुकसान की स्थिति में मांग पर Meero द्वारा भुगतान की देनदारी की सीमा उनके द्वारा प्रद्त सेवाओं तक पहुंच के लिए बिल की गई राशि तक सीमित होगी।
इसके अतिरिक्त, Meero की देनदारी केवल ग्राहक द्वारा घटना के 1 महीने के भीतर प्रामाणिक शिकायत, पावती के साथ अंकित डिलिवरी के माध्यम से, दर्ज करवाने पर ही होगी।
Meero द्वारा साइट के भीतर सिस्टम, सॉफ्टवेयर, संरचना, आधारभूत सुविधाएँ, डैटाबेस और किसी अन्य प्रकार की सामग्री (पाठ्य, चित्र, दृश्य, संगीत, प्रतीक-चिह्न, ट्रेड-मार्क, डैटाबेस, इत्यादि) और स्वयं साइट किसी बौद्धिक संपदा अधिकार या प्रचलित डैटाबेस के निर्माताओं के अधिकारों से रक्षित किए जाते हैं।
बिना Meero की अनुमति के सभी वियोजन, डीकंपाईलेश्न, डीकोडिंग, निष्कर्षण, पुन: उपयोग, प्रतियां और आम तौर पर, सभी प्रजनन, प्रतिनिधित्व या वितरण कार्य और इन तत्वों में से किसी एक का सम्पूर्ण या आंशिक उपयोग, दृढ़तापूर्वक निषेध है और उन पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
ग्राहक मानता एवं स्वीकार करता है कि Meero द्वारा आदेशित Media उसकी विशिष्ट संपत्ति होगी और वह उन्हें ग्राहकों को निम्न शर्तों के अंतर्गत उपयोग करने का अधिकार प्रदान करता है।
Media का उद्देश्य संपत्ति, स्थान, उद्देश्य या सेवा का विकास या संचार के माध्यम से इसका प्रचार करना है।
Meero की व्यक्तिगत डैटा सुरक्षा नीति है जिसकी विशेषताएं "Chart relating to personal data protection" नामित दस्तावेज़ में वर्णित हैं, जिसे पढ़ने के लिए ग्राहक को स्पष्ट रूप से आमंत्रित किया जाता है।
वेबसाइट के किसी भी पृष्ठ पर किसी भी रूप में और किसी भी शर्त के तहत सभी कमर्शियल या प्रचार संदेशों को सम्मिलित करने के लिए Meero सक्षम है, और यह Meero का एकमात्र अधिकारक्षेत्र होगा।
पेशेवर ग्राहक अपनी गतिविधि के संदर्भ में कार्य करता हुआ स्पष्ट तौर पर Meero को कमर्शियल संदर्भों के लिए अपना ट्रेड नाम और/या ट्रेड मार्क और/या प्रतीक-चिह्न, विशेषत: कार्यक्रमों या प्रचार युक्त कार्यक्रमों में, अपने कमर्शियल या विज्ञापन दस्तावेज़ों में और अपनी वैबसाइटों पर, किसी भी रूप में, आदेश की तिथि से पाँच (5) वर्षों तक की अवधि के लिये एक्सट्रैक्ट और कॉपी करने के लिए अधिकृत करता है।
ग्राहक द्वारा वैबसाइट के माध्यम से संपर्क की जाने वाली वैबसाइटों की तकनीकी उपलब्धता या तृतीय पक्षों (संभावित भागीदारों सहित) द्वारा संचालित मोबाइल एप्लिकेशनों के लिए Meero को किसी भी हालत में उत्तरदायी नहीं बनाया जा सकेगा।
Meero ऐसी तृतीय पक्ष मोबाइल साइटों और ऐप्स पर उपलब्ध प्रस्तुत सामग्री, विज्ञापन, उत्पादों और/या सेवाओं का समर्थन नहीं करता क्योंकि वे उनके स्वयं की उपयोग शर्तों से संचालित की जाती हैं।
ग्राहक और किसी विज्ञापनदाता, व्यवसायी या व्यापारी (संभावित भागीदारों सहित) के बीच किसी भी प्रकार के कार्यसम्पादनों, जिनके लिए ग्राहक को साइट के माध्यम से निर्देशित किया जाये, और इन तृतीय पक्षों के साथ किसी संभावित झगड़ों विशेषत: उत्पादों और/या सेवाओं के डिलिवरी, गारंटियाँ, घोषणाएँ और कोई अन्य दायित्व जिनके लिए ये तृतीय पक्ष उत्तरदायी होंगे, के लिए Meero ज़िम्मेवार नहीं है।
सेवाएं असीमित अवधि के लिए हस्ताक्षर की जा रही हैं।
ग्राहक अपनी प्रोफ़ाइल के माध्यम से किसी भी सेवा के लिए किसी भी समय अनसब्स्क्राइब कर सकता है।
चालू ऑर्डरों के निष्पादन के अतिरिक्त अनसब्स्क्रिप्शन तुरंत प्रभाव से लागू हो जायेगी। इस कारण ग्राहक का खाता स्वत: ही मिट जायेगा।
अनसब्स्क्रिप्शन की मांग करते समय यदि कोई ऑर्डर प्रगति पर है, तो ऑर्डर के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन तक खाते का मिटाना विचाराधीन रखा जायेगा।
इस अवधि के दौरान ग्राहक नये ऑर्डर नहीं कर पायेगा।
Meero के पास नियम और शर्तों के किसी भी समय संशोधन करने की क्षमता सुरक्षित है।
ऑर्डर की तिथि को प्रचलित सामान्य शर्तें लागू होंगी।
इन नियमों का एक या अधिक भाषाओं में अनुवाद की स्थिति में, और किसी नियम या विधान में अंतर्विरोध या झगड़े की स्थिति में व्याख्या की भाषा फ्रेंच होगी।
वर्तमान अनुच्छेद के विवरण स्वयं की आवश्यकताओं के लिए व्यक्तिगत रूप में सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहक के लिए सुरक्षित हैं।
इन नियमों और शर्तों के संबंध में किसी झगड़े की स्थिति में, फ्रेंच उपभोक्ता कोड के अनुच्छेदों L152-1 के तहत ग्राहक को एक ग्राहक मध्यस्थ के नि:शुल्क उपयोग का अधिकार है।
मान्यता-प्राप्त मध्यस्थों की एक सूची उपभोक्ता मध्यस्थता वैबसाइट के निम्न पते पर उपलब्ध है:
https://www.economie.gouv.fr/mediation-conso
इसके अतिरिक्त, निम्न लिंक पर उपलब्ध ऑनलाइन विवाद समाधान प्लेटफॉर्म (जिसे DSP की तरह जाना जाता है) के माध्यम से भी ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है:
https://webgate.ec.europa.eu/odr/main/?event=main.home.show&lng=FR
प्रासंगिक अनुभाग के अंतर्गत यह लिंक वैबसाइट के माध्यम से भी उपलब्ध है।
मध्यस्थ से अपॉइंटमेंट न मिलने के स्थिति में या मध्यस्थता न हो पाने के कारण, निम्न अनुच्छेद 23 के तहत अधिक उद्यमी पक्ष इस मामले को सक्षम न्यायालय में भेज सकता है:
वर्तमान नियम और शर्तें फ्रेंच कानून के अंतर्गत नियमित किए जाते हैं।
इन सामान्य स्थितियों की वैधता, व्याख्या और/या प्रदर्शन में विवाद की स्थिति में व पक्षों के मध्य मैत्रीपूर्ण समझौते के अभाव में या किसी मध्यस्थ की सहायता से, सब पक्ष इस बात के लिए सहमत हैं कि प्रक्रिया के प्रतिकूल अनिवार्य नियमों को छोड़कर सामान्य स्थिति में पेरिस के न्यायालय निर्णय देने में विशेष रूप से सक्षम होंगे।